Hardoi News: काम में लापरवाही पर बिलग्राम के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों से कहा कि गांवों में कराए जाने वाले कामों में तेजी लाई जाए। मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने के कार्यों की संख्या बढ़ाई जाए। वहीं लापरवाही पर बिलग्राम के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।डीएम ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। मनरेगा, 15वां वित्त और राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम आदि के कार्यों की समीक्षा की। मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के चल रहे कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को तय समयसीमा के अंदर पूरा करा लिया जाए। कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। मनरेगा जॉब कार्डधारकों को अधिक से अधिक से रोजगार दिए जाने के लिए कामों की संख्या बढ़ाई जाए।कहा कि 15वें वित्त आयोग के सदुपयोग और स्थाई विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएं। एनआरएलएम में बीएमएम को अधिक से अधिक समूह गठन के निर्देश दिए। मनरेगा में चकरोड, तालाब और नाली सफाई आदि के काम कराए जाएं। लक्ष्य के अनुरूप काम न होने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी में किताबें, अलमारी, फर्नीचर गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बिलग्राम एडीओ पंचायत को लापरवाही के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, पीडी एके मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
#BilgramADOGetsAdverseEntryForNegligenceInWork #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:45 IST
Hardoi News: काम में लापरवाही पर बिलग्राम के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि #BilgramADOGetsAdverseEntryForNegligenceInWork #VaranasiLiveNews
