Siddharthnagar News: दुकान से सोना लेकर भागे बाइक सवार

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा में पल्टा देवी रोड पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से लाखों का सोना उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दो व्यक्ति बाइक से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर चौराहा निवासी राजकुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पल्टा देवी रोड पर है। बताया कि दुकान पर रविवार दोपहर को दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से जेवर लेने आए थे। उन्हें सोने का जेवर दिखाया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर दोनों जेवर लेकर बाइक से भाग निकले। इसमें सोने की नथुनी, खिल, टपस, लाॅकेट आदि मिलाकर कुल वजन 33.150 ग्राम सोने का का जेवर था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। संवाद

#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 00:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: दुकान से सोना लेकर भागे बाइक सवार #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews