हादसा: मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार के सामने आया लावारिस पशु, गिरी बाइक; इलाज के दौरान युवक की मौत

बाजपुर के महुआखेड़ा गंज मेंआवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार रात मढैया देवी में आयोजित मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार के सामने अचानक लावारिस पशु आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मढैया निवासी इमरान (28) बाइक से सुविया और सामिया के साथ लौट रहा था। रात करीब 9:20 बजे भारत गैस एजेंसी के पास अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गए। उस समय क्षेत्र में बिजली न होने से सड़क पर अंधेरा था। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और तीनों गिर गए। हादसे में सुविया को चोट आई है। परिजन पहले घायलों को अहरपुरा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से इमरान को कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट बताते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे काशीपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद हालत में थोड़ा सुधार बताया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, मुरादाबाद ले जाते समय मनकुआ गांव के पास इमरान ने पानी मांगा और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सहजाद और फुरकान हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

#CityStates #UdhamSinghNagar #UdhamSinghNagarRoadAccident #UkNews #UttarakhandAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हादसा: मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार के सामने आया लावारिस पशु, गिरी बाइक; इलाज के दौरान युवक की मौत #CityStates #UdhamSinghNagar #UdhamSinghNagarRoadAccident #UkNews #UttarakhandAccident #VaranasiLiveNews