Ambala News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

अंबाला सिटी। थाना पंजोखरा क्षेत्र के सादोपुर गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। युवक के पिता जय प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विकास अपने साथियों निर्मल और नितिन के साथ बाइक पर फतेहगढ़ गांव से घर लौट रहा था। बाइक विकास खुद चला रहा था। रात करीब 10:30 बजे सादोपुर के पास सामने से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संवाद

#BikeRiderDiesInCollisionWithVehicle #CompanionInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 01:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल #BikeRiderDiesInCollisionWithVehicle #CompanionInjured #VaranasiLiveNews