Kushinagar News: वाहन की टक्कर से युवती की मौत
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के धूस टोला पकड़ी गांव की रहने वाली 18 वर्षीय निशा मंगलवार की देर शाम को करीब नौ बजे मिल्की और पकड़ी के बीच बाइपास मार्ग पर पैदल जा रही थी। इस दौरान रविंद्र नगर-खिरकिया मार्ग से गुजरा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर चोट लगने से निशा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। निशा तीन बहनों और एक भाई के बीच थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।ठगी पीड़ितों ने सौंपा मांग पत्रपडरौना। जिला मुख्यालय पर बुधवार को ठगी पीड़ित जमाकार्ता परिवार ने प्रदर्शन किया। विभिन्न कंपनियों और निवेश योजनाओं में फंसे जमा धन की वापसी की मांग करते हुए डीएम कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। आरोप है कि इस कानून को सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। संवाद
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:52 IST
Kushinagar News: वाहन की टक्कर से युवती की मौत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
