Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध तिराहे पर अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंकित गुप्ता (24) की मौत हो गई। उसका साथी मोहम्मद शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। क्या है पूरा मामला सोमवार रात करीब 8:30 बजे पटवध तिराहे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रामगढ़, पन्नूगंज निवासी अंकित गुप्ता (24) पुत्र सोनू गुप्ता और मोहम्मद शाहबाज पुत्र निसार अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं, अंकित गुप्ता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल, लोढ़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #SonbhadraLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:09 IST
Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #SonbhadraLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
