Balrampur News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत
रेहरा बाजार। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतिनिया गांव के पास बुधवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर निवासी राजकुमार गुप्ता (50) होमगार्ड विभाग में तैनात थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी बलरामपुर में लगी हुई थी। वह बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर महतिनिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।ड्यूटी पर निकलने के कुछ ही देर बाद आ गई मौत की खबरघटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अकाला देवी और पुत्र संजय कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो-ने कहा कि ड्यूटी पर हंसी खुशी निकलते थे। कुछ ही देर में मौत की सूचना मिलेगी यह पता नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में सभी से उनका अच्छा व्यवहार था। उनके असामयिक निधन की खबर से गांव में भी गहरा दुख व्याप्त है।
#UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 20:10 IST
Balrampur News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत #UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews
