Ayodhya News: बीकापुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की हुई घोषणा
बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर 2026- 2027 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शनिवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी अवध राम यादव ने बताया कि वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो जून निर्धारित की गई है। प्रथम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जून को किया जाएगा। आपत्ति छह जून को और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आठ जून को किया जाएगा। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिला का समय 10 तथा 11 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 11 जून को दोपहर 2 के बाद किया जाएगा। नामांकन पत्रों पर आपत्ति 12 जून को दोपहर 12 बजे से ली जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से जांच और निस्तारण किया जाएगा। प्रत्याशियों के नाम वापसी का समय 12 जून दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन 16 जून को किया जाएगा। बताया कि 27 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान का समय निर्धारित हुआ है। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना और शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
#BikapurAdvocates'AssociationElectionsAnnounced #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 18:01 IST
Ayodhya News: बीकापुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की हुई घोषणा #BikapurAdvocates'AssociationElectionsAnnounced #VaranasiLiveNews
