Bikaner News: पंचायत एलडीसी के ठिकानों पर एसीबी की रेड, 1 किलो सोना और 76 लाख नकद बरामद
बीकानेर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत के एलडीसी शुभकरण के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो सोना, 1 किलो चांदी, लगभग 76 लाख रुपये नकद और कई प्लॉटों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में डीआईजी एसीबी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में की गई। एसीबी की पांच टीमों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। ये भी पढ़ें:Pali News:डोडा पोस्त तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, एएनटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत, एक अन्य हिरासत में जानकारी के अनुसार शुभकरण वर्तमान में फलौदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदट में पदस्थापित है। उसके पूनरासर स्थित मकान से सोना-चांदी और नकदी बरामद की गई है। अन्य संपत्तियों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। एसीबी टीम अब आरोपी की आय से अधिक संपत्ति के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
#CityStates #Bikaner #Rajasthan #GramPanchayatLdc #BikanerAcb #AcbRaid #DgAcb #Phalodi #GramPanchayatUdat #Dig #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 11:23 IST
Bikaner News: पंचायत एलडीसी के ठिकानों पर एसीबी की रेड, 1 किलो सोना और 76 लाख नकद बरामद #CityStates #Bikaner #Rajasthan #GramPanchayatLdc #BikanerAcb #AcbRaid #DgAcb #Phalodi #GramPanchayatUdat #Dig #VaranasiLiveNews
