Bijnor: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा डंपर, चालक बाल-बाल बचा
बिजनौर-नजीबाबाद नेशनल हाईवे-31 पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम चिड़ियापुर के पास बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जा रहा सोलह टायर डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। किसानों ने शीशा तोड़कर चालक को निकाला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार डंपर अचानक डिवाइडर से टकराया और दूसरी ओर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लाइन की खाई में जा गिरा।पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डंपर का शीशा तोड़ा और चालक को बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें:West UP Weather:मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण
#CityStates #Bijnor #बिजनौरहादसा #BijnorAccident #Nh-31Accident #बिजनौरनजीबाबादहाईवे #DumperAccidentBijnor #RoadAccidentUp #DriverNapAccident #HighwaySafetyIndia #Nh31BijnorNajibabad #UpRoadSafety #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:30 IST
Bijnor: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा डंपर, चालक बाल-बाल बचा #CityStates #Bijnor #बिजनौरहादसा #BijnorAccident #Nh-31Accident #बिजनौरनजीबाबादहाईवे #DumperAccidentBijnor #RoadAccidentUp #DriverNapAccident #HighwaySafetyIndia #Nh31BijnorNajibabad #UpRoadSafety #VaranasiLiveNews
