Bihar: धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं, आज इन जिलों में शीत दिवस का अलर्ट; 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं। सर्द हवा के कारण कनकनी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 15 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय में घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, खगड़िया जमुई, बांका, भागलपुर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानिए 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम 12 जनवरी को पूरे बिहार में शीत दिवस और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। 13 जनवरी को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं 14 जनवरी को जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका को छोड़कर पूरे बिहार में शीत दिवस और घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जनवरी को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी 16 जनवरी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, अररिया, मधेपुरा, वैशाली, सहरसा, अरवल और मुंगेर जिले के कुछ स्थानों पर भीषण शीत दिवस की स्थिति रही, जबकि पटना और भागलपुर जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद जिले में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस में रहा। बीते 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि शेष भागों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गया में 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 4.2 से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान लगभग स्थिर रहा। Bihar Budget:बिहार बजट पेश करने की तैयारी में जुटी नीतीश सरकार, इन चीजों पर फोकस; 2020 से अब तक का गणित देखें न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में सबसे कम दृश्यता पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई, जहां दृश्यता घटकर मात्र 40 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण पटना के बाढ़ में भीषण हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं, जिसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

#CityStates #Patna #Bihar #BiharWeatherNews #PatnaNews #PatnaWeather #BiharWeatherUpdates #WeatherForecast #LocalNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 11, 2026, 08:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं, आज इन जिलों में शीत दिवस का अलर्ट; 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम? #CityStates #Patna #Bihar #BiharWeatherNews #PatnaNews #PatnaWeather #BiharWeatherUpdates #WeatherForecast #LocalNews #VaranasiLiveNews