Bihar: ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; पैर में लगी गोली

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला कर सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में जारी है। साथ ही आरोपी के पास से छीनी गईसरकारी पिस्टल और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला किया पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्वन भवन के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तीन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक पुलिसकर्मी का सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अखिलेश कुमार उर्फ अखिलेश सदा, पिता लालो सदा, निवासी पूरबन वार्ड संख्या-04, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीना गया सरकारी पिस्टल और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। ये भी पढ़ें-दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अखिलेश ने पुलिस टीम पर दोबारा हमला करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

#CityStates #Munger #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 08:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Munger Bihar



Bihar: ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; पैर में लगी गोली #CityStates #Munger #Bihar #VaranasiLiveNews