रक्षाबंधन 2026 : बिहार सरकार ने बहनों के लिए बसों की यात्रा फ्री की; रोडवेज बसों में 27-28 अगस्त को छूट

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए महिलाओं और छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 27 अगस्त और 28 अगस्त 2026 को राज्यभर में निगम द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं एवं छात्राओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में प्रशासन मुख्यालय, परिवहन परिसर, फुलवारीशरीफ, पटना से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। पटना समेत इन 6 शहरों से चलने वाली बसों में सुविधा जारी आदेश के मुताबिक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह क्षेत्रीय कार्यालयों- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया के अधीन संचालित सभी बसों में यह सुविधा लागू रहेगी। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। 27 और 28 अगस्त को नहीं देना होगा बस किराया निगम के आदेश में कहा गया है कि 27 और 28 अगस्त को महिलाओं एवं छात्राओं को निगम की सभी बसों में बिना किसी किराए के यात्रा कराई जाएगी। यह सुविधा निगम के छह क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन संचालित कुल 19 प्रतिष्ठानों की सभी बसों में उपलब्ध रहेगी। इससे रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। चालक-परिचालकों को भी दिए गए निर्देश प्रशासन मुख्यालय ने बस चालकों, परिचालकों और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे आदेश का पूरी तरह पालन करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं और छात्राओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सहज और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिले। भाइयों के घर जाने वाली बहनों को मिलेगी आर्थिक राहत रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर जाने के लिए बसों का सहारा लेती हैं। ऐसे में दो दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें:बिहार में बाढ़ का खतरा, नेपाल से प्रलय रात में ही पहुंच रहा बिहार; किस समय तक आएगा, बचाव की तैयारी देखें रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं को खास तोहफा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इस पहल को रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष उपहार माना जा रहा है। निगम का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।

#CityStates #Bihar #Gaya #BiharNews #GayaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 27, 2026, 00:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रक्षाबंधन 2026 : बिहार सरकार ने बहनों के लिए बसों की यात्रा फ्री की; रोडवेज बसों में 27-28 अगस्त को छूट #CityStates #Bihar #Gaya #BiharNews #GayaNews #VaranasiLiveNews