Bihar : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के PM पोस्ट पर राजनीति गरमाई, विजय कुमार सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री एक "समर्पित कार्यकर्ता" हैं। पीएम मोदी का लक्ष्य 21वीं सदी के भारत और स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करना है।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का यह बयान दिग्विजय सिंह द्वारा पीएम और आरएसएस की तारीफ़ करने के जवाब में आया है। दरअसल आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी कि बैठक चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।दिग्विजय सिंह ने एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि "Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।"

#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 27, 2025, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के PM पोस्ट पर राजनीति गरमाई, विजय कुमार सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews