Crime: बच्ची के जन्म के बाद सड़क पर खूनी संघर्ष; ससुरालियों और मायके वालों में जमकर मारपीट, युवक गंभीर घायल
जहानाबाद जिले मुख्यालय में बच्ची के जन्म के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल था, वहीं यह खुशी अचानक हिंसक विवाद में बदल गई। सदर अस्पताल के पास बीच सड़क पर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे। कैसे हुई विवाद की शुरुआत पूरा मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी रवि कुमार ने अपनी बहन को प्रसव के लिए नगर थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मायके पक्ष में इसको लेकर खुशी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि उन्हें लड़की के जन्म और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने को लेकर आपत्ति थी। छोटी बात से बढ़ा विवाद ससुराल पक्ष ने अस्पताल के चयन और इलाज के खर्च को लेकर मायके वालों से बहस शुरू कर दी। इसी दौरान प्रसूता ने अपने पति सुजीत कुमार से 100 रुपये मांगे, जिस पर वह नाराज हो गया। गुस्से में बाहर निकलकर उसने अपनी पत्नी के भाई रवि कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। पढ़ें-तुम्हारे भाई को मार दिया शादी तो करनी पड़ेगी:एकतरफा प्यार में सनकी ने काटा था मासूम का गला, आरोपी फरार मारपीट में युवक हुआ घायल विवाद बढ़ने पर सुजीत कुमार ने पास की गन्ने के जूस की दुकान से गन्ना उठा लिया और अपने हेलमेट के साथ रवि कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में रवि कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर हो रही इस घटना को देखकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल रवि कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद और आपसी असंतोष का परिणाम है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
#CityStates #Crime #Bihar #Gaya #BiharNewsJehanabadNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 15:01 IST
Crime: बच्ची के जन्म के बाद सड़क पर खूनी संघर्ष; ससुरालियों और मायके वालों में जमकर मारपीट, युवक गंभीर घायल #CityStates #Crime #Bihar #Gaya #BiharNewsJehanabadNews #VaranasiLiveNews
