Bihar News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, शव की नहीं हो सकी पहचान

पटना–गया रेलखंड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कोर्ट हॉल्ट के पास तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर जुट गए। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर काफी तेज थी, जिससे व्यक्ति दूर जा गिरा और उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। पटरी से काफी दूर जा गिरा मृतक आसपास के लोगों ने बताया कि जब वंदे भारत एक्सप्रेस ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, तो वह पटरी से काफी दूर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग फुटबॉल की तरह उछलकर दूर जा गिरा। घटना के समय तेज आवाज भी हुई, जिससे लोग घबरा गए। बाद में पता चला कि वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है। वह सलेटी रंग के कपड़े पहने हुए था। हालांकि, शरीर की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसकी पहचान करना फिलहाल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ये भी पढ़ें: कागजों में शराबबंदी, सड़कों पर शराब; स्कॉर्पियो हादसे ने खोली पोल, ठेला चालक को कुचला जांच में जुटी पुलिस सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की दिशा में प्रयास जारी है।

#CityStates #Bihar #Gaya #VandeBharatTrainAccident #Patna-gayaRailwaySection #CourtHalt #OldManDies #UnidentifiedBody #HighSpeedTrain #RailwayAccident #SadarPoliceStation #PostMortem #AttemptToIdentify #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, शव की नहीं हो सकी पहचान #CityStates #Bihar #Gaya #VandeBharatTrainAccident #Patna-gayaRailwaySection #CourtHalt #OldManDies #UnidentifiedBody #HighSpeedTrain #RailwayAccident #SadarPoliceStation #PostMortem #AttemptToIdentify #VaranasiLiveNews