Bihar News: गिद्धौर-झाझा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर आइसक्रीम विक्रेता की मौत; तीन घंटे जाम

जमुई में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता बिरजू यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गिद्धौर-झाझा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आइसक्रीम विक्रेता बिरजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी 40 वर्षीय बिरजू यादव के रूप में हुई है। आइसक्रीम फैक्ट्री से लौटने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिरजू यादव रोज की तरह झाझा के दादपुर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से सामान लाने जा रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने संसारपुर गांव के पास गिद्धौर-झाझा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा सड़क जाम की सूचना पर गिद्धौर थाना थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। बीडीओ सुनील कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। गंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी कल्याण सिंह ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया। ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

#CityStates #Bihar #Munger #BiharNews #JamuiNews #Gidhaur-jhajhaRoad #RoadAccident #TruckAccident #BirjuYadav #IceCreamSeller #RoadJam #GidhaurPoliceStation #SansarpurVillage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: गिद्धौर-झाझा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर आइसक्रीम विक्रेता की मौत; तीन घंटे जाम #CityStates #Bihar #Munger #BiharNews #JamuiNews #Gidhaur-jhajhaRoad #RoadAccident #TruckAccident #BirjuYadav #IceCreamSeller #RoadJam #GidhaurPoliceStation #SansarpurVillage #VaranasiLiveNews