Bihar News: बिन ब्याही मां बनने पर पिता-चाचा ने की हत्या, प्रेमी ने पुल के नीचे फेंका नवजात; तीन गिरफ्तार

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पीपरा करौती में 10 दिनों से उलझी 20 वर्षीययुवती की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला 'ऑनर किलिंग' का निकला, जिसमें युवती के सगे पिता और चाचा ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता, चाचा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम की शुरुआत 13 फरवरी की रात 3 बजे हुई, जब मृतका को उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन ढाई किलोग्राम था। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। यहीं से हत्या और साजिश का खेल शुरू हुआ। युवती के पिताऔर परिजनों ने एंबुलेंस के बजाय अपने निजी वाहन से मधेपुरा ले जाने की बात कही। लेकिन वे उसे मधेपुरा ले जाने के बजाय घर ले गए, जहां लोक-लाज के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को अंतिम संस्कार के लिए भागलपुर के महादेवपुर गंगा घाट ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नवगछिया के पास से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता अम्बेद पुलिस को गुमराह करते रहे। उन्होंने खुद को बचाने के लिए बेटी के प्रेमी रिशु कुमार के खिलाफ यौन शोषण और धोखे का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पढ़ें:जमुई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कोलकाता से एक दिन पहले ससुराल आया था युवक पिता ने दावा किया कि उन्हें बेटी के गर्भवती होने की भनक तक नहीं थी। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जब वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली, तो कहानी पलट गई। पुलिस ने सबसे पहले 20 फरवरी को प्रेमी रिशु राज उर्फ हेमराज कुमार को गिरफ्तार किया। रिशु ने खुलासा किया कि मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की है। साथ ही, उसने स्वीकार किया कि उसने ही नवजात बच्ची को एक लाल-पीले रंग के थैले में भरकर एनएच-106 स्थित पुल के नीचे फेंक दिया था। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने रेशना के पास पुल के नीचे से वह थैला बरामद किया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर पिता अम्बेद भारती और चाचा तपेश यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।

#CityStates #Kosi #Bihar #MadhepuraNews #MadhepuraHindiNews #MadhepuraViralNews #MadhepuraLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: बिन ब्याही मां बनने पर पिता-चाचा ने की हत्या, प्रेमी ने पुल के नीचे फेंका नवजात; तीन गिरफ्तार #CityStates #Kosi #Bihar #MadhepuraNews #MadhepuraHindiNews #MadhepuraViralNews #MadhepuraLatestNews #VaranasiLiveNews