Bihar News : कांग्रेस ने पूर्व विधायक सहित दो पर की कार्रवाई, पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाला
कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह अब तक जारी है। कांग्रेस नेपूर्व विधायक छत्रपति यादव और आनंद माधव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनदोनों परपार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता और लगातार भ्रामक बयानबाजी करने के आरोप हैं। माधव आनंदरिसर्च विभाग के पूर्व चेयरमैन व पूर्व प्रवक्ता हैं। यह खबर भी पढ़ें-Fake Certificate: आपकी नकली डिग्री का सब पता है नीतीश कुमार के मंत्री पर राजद का हमला, जवाब में मिली चुनौती अनुशासन समिति ने लगाया यह आरोप इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव का कहना है कि दोनों नेता लंबे समय से पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ कार्य कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि अनुशासन समिति की जांच में पाया गया कि आनंद माधव और छत्रपति यादव के अनर्गल बयानबाजी से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। इस बात की जानकारी होने पर पार्टी के द्वारा ऐसा न करने की उन्हें सलाह दी गईथी, लेकिन उनकी गतिविधियों में कोई सुधार नहींहुआ। अंत में पार्टी नेछत्रपति यादव और आनंद माधव के खिलाफ कार्रवाई की। यह खबर भी पढ़ें-Bihar Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सवाल सुन भागे, बिहार अध्यक्ष भड़के; किस सवाल का नहीं दे सके जवाब सदाकत आश्रम में हुआ था हंगामा पिछले दिनों सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बागी नेता और कार्यकर्तासदाकत आश्रम पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे थे। यह लोग बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ विरोध जता रहे थे। इसी बीचपूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी सदाकत आश्रम पहुंच गए और बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अपनी धौंस दिखाने लगे। इस दौरानपप्पू यादव जमीन पर बैठ गए और उन्हें समझाने लगे, ;लेकिन विरोध कर रहेव कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर पप्पू यादव को वहां से निकलना पड़ गया था।
#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:20 IST
Bihar News : कांग्रेस ने पूर्व विधायक सहित दो पर की कार्रवाई, पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाला #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
