Bihar News: पटना डीएम के ड्राइवर की बेटी की ससुराल में मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

पटना डीएम के प्राइवेट ड्राइवर अनिल यादव की बेटी अर्पणा कुमारी (20 वर्ष) की संदिग्ध मौत उसके बहादुरपुर स्थित ससुराल में देर रात हुई। बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबू राही गांव की रहनेवाली अर्पणा की शादी 22 नवंबर 2024 को सोनू कुमार, निवासी बहादुरपुर, बरारी (भागलपुर) से हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ना झेल रही थी अर्पणा शादी के बाद से अर्पणा को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। ससुराल पक्ष द्वारा चेन, अंगूठी और चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। घटना की रात संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, जिसकी सूचना देर रात परिजनों को ससुराल के एक पड़ोसी से मिली। बेड पर पड़ी हुई थी बेटी की लाश शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो बेटी की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। परिवार वालों का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। मृतका के पिता ने जीरोमाइल थाने में पति, सास और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या और साजिश का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पड़ोसी ने दी बेटी के मरने की खबर पिता ने बताया कि रात में पड़ोसी ने फोन करके कहा कि लड़की मर गई है। जब उन्हें रात एक बजे यह जानकारी मिली तो उन्होंने दामाद को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुई। इसके बाद वह रात ही पटना से भागलपुर के लिए निकल गए और सुबह नौ बजे ससुराल पहुंचे। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। ससुराल वालों ने पंखे से बेटी को दुपट्टे से लटकाने की बात कही, लेकिन पिता ने बताया कि उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। उस समय ससुराल के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। ये भी पढ़ें: बिहार में शादी के नाम पर विधवा से ढाई लाख की ठगी, महिला ने साइबर थाना में दर्ज कराई FIR 'अब लाश लेकर यहां से भागिए' पिता ने आरोप लगाया कि जब बेटी की मौत हुई तो दामाद और उसके परिजन कहते रहे कि जो होना था, हो गया। 'अब लाश लेकर यहां से भागिए।' उन्होंने गुलशन नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया, जिसे इस घटना का मेन डायरेक्टर बताया गया। पिता ने कहा कि बेटी अपनी मां को ससुराल की परेशानियों के बारे में बताती थी। वह हरिद्वार से लौट रही थी और 12 मार्च को उसकी टिकट थी। 14 मार्च को वह ससुराल लौटी थी। उस समय उसने कुछ नहीं कहा। इस बार वह बीए फाइनल की परीक्षा देने वाली थी और उसके पति द्वारा उसे मारपीट भी की जाती थी।

#CityStates #Crime #Bhagalpur #Bihar #ArpanaKumari #Bahadurpur #In-laws #SuspiciousDeath #DowryHarassment #Marriage #Husband #Mother-in-law #DowryDeath #Post-mortem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: पटना डीएम के ड्राइवर की बेटी की ससुराल में मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी #CityStates #Crime #Bhagalpur #Bihar #ArpanaKumari #Bahadurpur #In-laws #SuspiciousDeath #DowryHarassment #Marriage #Husband #Mother-in-law #DowryDeath #Post-mortem #VaranasiLiveNews