बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का दर्द छलका, बोलीं- दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी ऐसा न हो
राघोपुर दियारा में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार में बाढ़ की स्थिति तथा पीड़ितों को राहत नहीं मिलने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। सांसद मीसा भारती ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है। बच्चों के साथ हुई इस तरह की दुर्घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "भगवान ऐसा हादसा दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी न होने दे। एक-दो नहीं, पंद्रह-पंद्रह मासूम बच्चों की जान चली गई है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है।" मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ की स्थिति और सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ आने की जानकारी पहले से देश को नहीं थी, क्योंकि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री ने बाढ़ घोषित ही नहीं की थी। जब सरकार बाढ़ घोषित नहीं करेगी, तो देश को इसकी जानकारी कैसे मिलेगी पढ़ें:परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे उन्होंने कहा कि उद्योगपति अडाणी ने असम जाकर लोगों की मदद की, जबकि बिहार के रहने वाले वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने भी बिहार के बजाय असम में मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से भी बिहार को मदद नहीं मिली। मीसा भारती ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार को बाढ़ मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आज तक बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही है। दियारा क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था पर उठाए सवाल गंगा किनारे के इलाकों में नाव की समस्या को लेकर मीसा भारती ने प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राघोपुर, दानापुर और मनेर जैसे दियारा क्षेत्रों में लोगों का रोजमर्रा का जीवन नाव के बिना नहीं चल सकता। सरकार सवाल कर रही है कि लोगों ने नाव क्यों रखी। अगर वे नाव नहीं रखेंगे, तो आवागमन कैसे करेंगे उन्होंने कहा कि प्रशासन को खुद नावों की व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #RaghopurBoatAccident #RaghopurBoatAccidentNews #RaghopurBoatAccidentLatestNews #MisaBharti #MisaBhartiRaghopurBoatAccident #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:30 IST
बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का दर्द छलका, बोलीं- दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी ऐसा न हो #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #RaghopurBoatAccident #RaghopurBoatAccidentNews #RaghopurBoatAccidentLatestNews #MisaBharti #MisaBhartiRaghopurBoatAccident #BiharNews #VaranasiLiveNews
