पंजाबी एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़, 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को ई-मेल

'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना को ई-मेल के जरिये धमकी मिली है और एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई जिसके साथ एक वॉयस नोट भी था। धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले संदेश में खुद को विदेश में बैठे एक नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया गया है। मोहाली के लांडरां रोड पर एमार सोसाइटी में रहने वाली अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाना सोहाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी (जांच) सौरव जिंदल के अनुसार ई-मेल में 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। ई-मेल के माध्यम भेजी रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और बाद में 2013 में आई पंजाबी फिल्म 'सड्डा हक' में नजर आईं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 13 से उन्हें काफी फेम मिला। सिंगर बी प्राक को भी मिली धमकी अधिकारियों ने बताया कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिछले महीने, पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें सिंगर बी प्राक को लेकर धमकी भरा फोन आया था और उसमें कहा गया था कि उन्हें 10 करोड़ रुपये की फिरौती देनी होगी।

#Crime #Mohali #Chandigarh-punjab #HimanshiKhurana #BiggBoss #DeathThreat #Gangster #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाबी एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़, 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को ई-मेल #Crime #Mohali #Chandigarh-punjab #HimanshiKhurana #BiggBoss #DeathThreat #Gangster #VaranasiLiveNews