Kullu News: भुंतर स्कूल की खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

भुंतर (कुल्लू)। राज्यस्तरीय स्कूली अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते हैं। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।हमीरपुर में संपन्न हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग के अंडर-19 छात्रा वर्ग में तनवी ने 48 किलोग्राम, अनन्या ने 66 किलोग्राम और रीत ने 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।वहीं, सोनिया राज ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता। ताइक्वांडो में प्रिया और कल्पना ने कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और बॉक्सिंग कोच को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

#BhuntarSchoolPlayersWonSixMedals. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 22:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: भुंतर स्कूल की खिलाड़ियों ने जीते छह पदक #BhuntarSchoolPlayersWonSixMedals. #VaranasiLiveNews