Kullu News: श्रीराम के जयकारों से गूंजा भुंतर शहर

भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में सियाराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने सैनिक चौक में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शिव मंदिर भुंतर तक बुधवार को संध्या फेरी निकली। इस दाैरान जय श्रीराम के नारों से पूरा भुंतर बाजार गूंज उठा।जिला मुख्यालय ढालपुर में 30 मई से 3 जून तक श्रीराम कथा करवाई जाएगी। इससे पहले कुल्लू और भुंतर शहर में तीन संध्या फेरी निकाली जा गई। 25 मई शाम को पहली संध्या फेरी हनुमान मंदिर रामशिला और दूसरी वाल्मिकी मंदिर लंकाबेर से निकाली गई। अब अंतिम संध्या फेरी भुंतर में आयोजित की गई। संस्थान के स्वामी धीरानंद ने कहा कि कथा की तैयारियां पूर्ण की जा रहीं हैं।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: श्रीराम के जयकारों से गूंजा भुंतर शहर #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews