BHU: जूनियर डॉक्टर दिखी परेशान तो उससे बात कर इलाज करवाया, पिता के साथ गई घर; जानें विभागाध्यक्ष ने क्या कहा
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र विभाग की एक जूनियर डॉक्टर बृहस्पतिवार को अपने पिता के साथ गृह जनपद महाराष्ट्र चली गई। इस बारे में विभागाध्यक्ष प्रो. नम्रता जोशी ने बताया कि छात्रा डॉ. आकांक्षा को 19 मार्च को अपने घर महाराष्ट्र जाना था, जिसकी अनुमति उसने फोन पर ली थी। छात्रा के अपने ही बैच के सहयोगियों के साथ किसी शैक्षणिक विषय (सेमिनार) के प्रस्तुतिकरण को लेकर कुछ समस्या थी। उन्होंने बताया कि चूंकि छात्रा का आवंटित सेमिनार अवकाश अवधि में आ रहा था, ऐसे में मैंने उसे बुलाकर बातचीत की तो वह कुछ चिंतित दिखी। इस वजह से मैंने ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। आयुर्वेद संकाय में बुधवार को जूनियर डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के मामले में रसशास्त्र विभागाध्यक्ष का कहना है कि एक ही बैच के चार शोधार्थियों के बीच, जिनमें एक शोधार्थी यह छात्रा भी है, उसके सेमिनार प्रस्तुत करने को लेकर विवाद था।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 00:07 IST
BHU: जूनियर डॉक्टर दिखी परेशान तो उससे बात कर इलाज करवाया, पिता के साथ गई घर; जानें विभागाध्यक्ष ने क्या कहा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
