ईसी बैठक: BHU अस्पताल के सबसे बड़े पदों पर नियुक्ति में देरी, वजह- दो साल से आईएमएस में नहीं है गवर्निंग बॉडी

बीएचयू की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में माना गया कि सर सुंदरलाल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी के पदों पर नई नियुक्तियों में देरी हुई है। बैठक में बताया गया कि आईएमएस-बीएचयू की गवर्निंग बॉडी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है, क्योंकि इन पदों की चयन समिति में गवर्निंग बॉडी का एक सदस्य शामिल होता है। वर्ष 2023 में गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब उसका पुनर्गठन किया जाना है। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि गवर्निंग बॉडी के पुनर्गठन का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा चुका है। ईसी बैठक में इस प्रक्रिया में तेजी लाने और दोनों पदों पर जल्द इंटरव्यू कराने की बात कही गई। बैठक में डीएसीपी (डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) नियम के तहत एक से डेढ़ महीने के भीतर प्रमोशन देने का निर्णय भी लिया गया। कहा गया कि जो भी मामला कोर्ट में गया है, उसे वापस लिया जाए और अब प्रमोशन में कोई गतिरोध नहीं होगा। इसे भी पढ़ें;Varanasi News: युवती पर कमेंट करने को लेकर कार गैराज मिस्त्री को पीटा, हुई मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सभी विवादों का निस्तारण संस्थान स्तर पर ही किया जाएगा। हालांकि, शिक्षकों की असहमति इस बात पर रही कि बिना इंटरव्यू के ही उनका प्रमोशन किया जाएगा, क्योंकि डीएसीपी की गाइडलाइन में इंटरव्यू का उल्लेख नहीं है। शिक्षकों का कहना था कि बीएचयू ने वर्ष 2024 और उससे पहले भी इंटरव्यू लिए, लेकिन प्रमोशन नहीं किया गया।

#CityStates #Varanasi #BhuEcMeeting #ImsBhuHospital #VaranasiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 21:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ईसी बैठक: BHU अस्पताल के सबसे बड़े पदों पर नियुक्ति में देरी, वजह- दो साल से आईएमएस में नहीं है गवर्निंग बॉडी #CityStates #Varanasi #BhuEcMeeting #ImsBhuHospital #VaranasiNews #VaranasiLiveNews