बीएचयू: अस्पताल में 50 सुरक्षा कर्मी, जगह-जगह सीसी कैमरा, नवजात को किसने फेंका; नहीं मिल सकी कोई ठोस जानकारी
Varanasi News:बीएचयू अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड, जांच काउंटर, इमरजेंसी काउंटर सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा के नाम पर एक दो नहीं बल्कि 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। जगह-जगह सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी बृहस्पतिवार रात में बाल रोग विभाग के आगे नवजात को फेंकने और कुत्ते के मुंह में लेकर अस्पताल परिसर में घूमते रहने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। इस तरह की घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के बाद भी शुक्रवार को ओपीडी से लेकर वार्ड तक कुत्ते घूमते नजर आए। बृहस्पतिवार रात एक कुत्ता नवजात को मुंह में लेकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा। कुत्ता नवजात को अस्पताल में ईएनटी विभाग के आगे मंदिर के पास सड़क पर छोड़कर चला गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया का कहना है कि परिसर में लगे कैमरों को दिखवाया जा रहा है। अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सुरक्षाकर्मियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि नियमानुसार 72 घंटे तक मोर्चरी में नवजात का शव रखवाकर इसकी शिनाख्त कराई जा रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 00:07 IST
बीएचयू: अस्पताल में 50 सुरक्षा कर्मी, जगह-जगह सीसी कैमरा, नवजात को किसने फेंका; नहीं मिल सकी कोई ठोस जानकारी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
