बीएचयू: अस्पताल में एंबुलेंस से कागजों के बंडल ढो रहे, स्ट्रेचर पर दवाइयां; व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज, सुविधाएं मुहैया कराने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। मंगलवार को अस्पताल की जिस एंबुलेंस को मरीजों की सेवा के लिए लगाया जाना चाहिए, उससे कागजों के बंडल ढोए जा रहे थे। स्ट्रेचर पर दवाइयों से भरा गत्ता रखकर एक विभाग से दूसरे विभाग तक ले जाया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से हर दिन ओपीडी में 5000 से ज्यादा मरीज आते हैं। इमरजेंसी में भी 24 घंटे में करीब 200 मरीज आते हैं। यहां आने पर बहुत से गंभीर मरीज जिनको एंबुलेंस की जरूत होती हैं, उनके लिए कागज पर एंबुलेंस सेवा तो हैं लेकिन हकीकत में इससे अस्पताल में प्रयोग होने वाले कागजों का बंडल बेधड़क ढोया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में 1 बजे अस्पताल के पर्चा काउंटर के गेट पर एक एंबुलेंस से 50 से अधिक बंडल उतारे गए।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीएचयू: अस्पताल में एंबुलेंस से कागजों के बंडल ढो रहे, स्ट्रेचर पर दवाइयां; व्यवस्था पर उठने लगे सवाल #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews