Bhopal: भाजपा पार्षद का बन रहा था दफ्तर निगम ने गिराया, सरकारी दुकानों की छत पर था निर्माण, 30 लाख की संपत्ति
नगर निगम ने शुक्रवार सुबह आनंद नगर चौराहे पर सरकारी दुकानों के ऊपर बन रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया। यह निर्माण वार्ड-62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे की ओर से कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने करीब 450 वर्गफुट क्षेत्र में बन रहे निजी दफ्तर को तोड़ दिया। निगम के अनुसार इस कार्रवाई से करीब 30 लाख रुपए मूल्य की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। निगम की दो टूक नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन और संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हलांकिराजेश चौकसे का दावा है कि निर्माण शुरू करने से पहले उन्होंने नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन से मौखिक अनुमति ली थी। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को ध्वस्त कर दिया यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज हंगामा: भिड़े विधायक-अध्यक्ष, औकात में रहो से मचा बवाल, विधायकों का वॉकआउट कार्रवाई के दौरान पहुंचे पार्षद कार्रवाई की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद राजेश चौकसे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनका पुराना कार्यालय हट गया था। इसके बाद क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने के लिए वे निगम की दुकानों के ऊपर कार्यालय बनवा रहे थे
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 18:58 IST
Bhopal: भाजपा पार्षद का बन रहा था दफ्तर निगम ने गिराया, सरकारी दुकानों की छत पर था निर्माण, 30 लाख की संपत्ति #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
