Meerut News: हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया

मेरठ। सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन एक फरवरी को होगा। विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से भूमि पूजन किया गया। हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष और संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि काशी पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज, सुरेश चव्हाण रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन प्रेमियों ने भूमि पूजन किया। आचार्य पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण किया। पूजन में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साथ नीरज मित्तल सहित अन्य ने आहुतियां दीं। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। पूजन में गणेश अग्रवाल, जॉनी मित्तल, मनोज मित्तल, राजेश खन्ना, लवली भारद्वाज, मनीष, बबीता खन्ना, किशन वैद्य, सचिन, निपुण, सतीश चौधरी, संजय आनंद सहित अन्य शामिल रहे। संवाद

#BhoomiPujanWasDoneForTheHinduConference. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया #BhoomiPujanWasDoneForTheHinduConference. #VaranasiLiveNews