Sonipat News: भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ओमेक्स सिटी स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में 40 बच्चों ने भाग लिया।महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सुभदा घरोटे और डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, महान विभूतियों के जीवन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराना है। प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी ने संगठन के मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और मुरारीलाल गोयल ने बच्चों से शिविर में सीखी बातों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। पहले सत्र में गुरु वंदना और योगाभ्यास कराया गया। अधिवक्ता रजनीश भारद्वाज ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर कई पदाधिकारी, शिक्षाविद और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। -फोटो 84 :

#BharatVikasParishad'sThree-day'BalSanskar'CampBegins. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुरू #BharatVikasParishad'sThree-day'BalSanskar'CampBegins. #VaranasiLiveNews