Sonipat News: सुशील नाथ महाराज की पंचधुनी तपस्या पूर्ण होने पर लगाया भंडारा

फोटो 07संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। गांव भोगीपुर राजलू स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में रविवार को सुशील नाथ महाराज की ज्येष्ठ माह की पंचधुनी तपस्या पूर्ण होने पर हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया और महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने सुशील नाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। सुबह हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महंत चमननाथ महाराज एवं बाबा बोलिया नाथ महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

#BhandaraOrganizedOnCompletionOfPanchdhuniPenanceOfSushilNathMaharaj #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सुशील नाथ महाराज की पंचधुनी तपस्या पूर्ण होने पर लगाया भंडारा #BhandaraOrganizedOnCompletionOfPanchdhuniPenanceOfSushilNathMaharaj #VaranasiLiveNews