ये बकवास तुच्छ है , भाग्यश्री का ट्रोल्स को करारा जवाब; लस्सी के फेक प्रमोशनल वीडियो के आरोपों पर दी सफाई
एक्टर भाग्यश्री ने लस्सी पीने का फेक प्रमोशनल वीडियो बनाने के आरोपों पर सफाई दी है। यह सब तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर काशी की एक लोकल दुकान पर लस्सी को प्रमोट करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। लोगों का कहना था कि प्रमोशनल वीडियो शूट करने के बाद उन्होंने लस्सी नहीं पी, क्योंकि उसमें शुगर और फैट ज्यादा था। एक्टर ने नेगेटिव कमेंट्स का जवाब देने के लिए एक नई रील शेयर की और कहा कि यह शर्म की बात है कि खाली दिमाग वाले लोगों के पास कहने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है। गर्मी में लस्सी है बेहतरीन रिफ्रेशमेंट भाग्यश्री ने काशी की एक लोकल दुकान में कुल्हड़ वाली लस्सी का मजा लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में यह एक बेहतरीन रिफ्रेशमेंट है और पाचन में भी मदद करती है। कैप्शन में उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, जिसकी शुरुआत कुछ इस तरह थी, मैं मंगला आरती के लिए सुबह 3 बजे से ही जाग रही थी, फिर भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर पैदल चलने के बाद, इस लस्सी ने मुझे जरूरी एनर्जी दी। ऊपर से डाले गए ड्राई फ्रूट्स का क्रंच मुझे बहुत पसंद आया। नमकीन या मीठी लस्सी चुनना आपकी पसंद पर है और हां, जो लोग डायबिटिक हैं, उनके लिए मीठी लस्सी पीना सही नहीं होगा। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। चीनी या गुड़ से एनर्जी मिलती है और पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। 40 डिग्री की गर्मी में मेरे लिए यह एकदम सही कॉम्बिनेशन था। View this post on Instagram A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)
#Bollywood #National #Bhagyashree #BhagyashreeVideo #BhagyashreeViralVideo #BhagyashreeLassiVideo #BhagyashreeLassiPromotionVideo #BhagyashreeSlamsTrolls #BhagyashreeFiresBackAtTrolls #BhagyashreeMovies #BhagyashreeCareer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:10 IST
ये बकवास तुच्छ है , भाग्यश्री का ट्रोल्स को करारा जवाब; लस्सी के फेक प्रमोशनल वीडियो के आरोपों पर दी सफाई #Bollywood #National #Bhagyashree #BhagyashreeVideo #BhagyashreeViralVideo #BhagyashreeLassiVideo #BhagyashreeLassiPromotionVideo #BhagyashreeSlamsTrolls #BhagyashreeFiresBackAtTrolls #BhagyashreeMovies #BhagyashreeCareer #VaranasiLiveNews
