Hardoi News: आयुष्मान भव के लिए चिह्नित किए जाएंगे वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी

हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा के बाद जिले में आयुष्मान भव के लिए वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी चिह्नित किए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना में पहले से लाभ पा रहे पेंशन के लाभार्थियों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद पात्रों को सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि उन लाभार्थियों के अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकें।मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन 500 रुपये बढ़ाकर 1,500 रुपये मासिक किए जाने का जिक्र किया है। इसी में बुजुर्गों और निराश्रित महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की भी बात कही है। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 1,69,105 लाभार्थी हैं जबकि 1,03,388 निराश्रित महिला पेंशन पा रही हैं। इन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जाने हैं।बताया कि वृद्धावस्था पेंशन में 60 साल व इससे अधिक आयु के बुजुर्ग पेंशन पा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में 70 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को पहले से ही शामिल किया गया है। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना में पहले ही जुड़े बुजुर्गों का डाटा भी जुटाया जाएगा ताकि पेंशन पा रहे बाकी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकें। ऐसे ही निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी लाभार्थियों की छंटनी की जाएगी।---पेंशन पा रहे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के लिए योजना कारगर और लाभकारी सिद्ध होगी। इससे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को बीमारी के दौरान उपचार की सुविधा और सहूलियत मिल सकेगी जिससे वह लोग किसी के आश्रित और उपचार से वंचित नहीं हो सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल रही है। -संजय कुमार निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी

#BeneficiariesOfOld-ageAndDestituteWomen'sPensionsWillBeIdentifiedForThe'AyushmanBhava'Scheme. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: आयुष्मान भव के लिए चिह्नित किए जाएंगे वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी #BeneficiariesOfOld-ageAndDestituteWomen'sPensionsWillBeIdentifiedForThe'AyushmanBhava'Scheme. #VaranasiLiveNews