Agra News: होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 के पार
आगरा। होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 के पार हो गई है। इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है। होली 4 मार्च को है। ट्रेनों में 8 मार्च तक सीटें बुक हैं। कमोवेश यही स्थिति लंबी दूरी की ट्रेनों की है। ज्यादातर ट्रेनों में एसी द्वितीय, तृतीय और स्लीपर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट लंबी है। दायरा ऐसे ही बढ़ा तो होली से पहले ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन सकती है। पंजाब मेल में 7 फरवरी से 9 मार्च तक सीट बुक है, वेटिंग लंबी है। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, महाकाैशल एक्सप्रेस, आगरा कैंटोनमेंट-होशियारपुर एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी, नई दिल्ली-शताब्दी, भोपाल वंदे भारत, खजुराहो वंदे भारत, कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट लंबी है।आगरा से लगभग 300 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। आगरा कैंट से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों ने होली से पहले ही सीट बुक करा रखी है। इस वजह से वेटिंग लिस्ट लंबी है।होली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो।
#BeforeHoli #TheWaitingListForTrainsExceeds90. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:53 IST
Agra News: होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 के पार #BeforeHoli #TheWaitingListForTrainsExceeds90. #VaranasiLiveNews
