Kangra News: बास्केटबाल का ट्रायल छह जून को
कांगड़ा। एमसीएच डीएवी कॉलेज कांगड़ा में छह जून को शाम चार बजे से नए बास्केटबाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पुरुष-महिला) में प्रवेश के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेज की उत्कृष्ट खेल सुविधाओं, आधुनिक जिम, छात्रावास व्यवस्था और विद्यार्थियों के शानदार खेल प्रदर्शन को देखते हुए स्वीकृत किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने देशभर के प्रतिभाशाली पुरुष और महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को कॉलेज की बास्केटबाल टीम में भी अवसर दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
#BasketballTrialsOnJune6 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 18:45 IST
Kangra News: बास्केटबाल का ट्रायल छह जून को #BasketballTrialsOnJune6 #VaranasiLiveNews
