Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक...बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो
लठामार होली की खुमारी में बरसाना पूरी तरह डूब गया है। कस्बे की गलियों में इस समय श्रद्धालु नाच गाकर होली का उल्लास मना रहे हैं। हर तरफ होली के रसिया गूंज रहे हैं और राधा रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु टोलियां बनाकर गलियों में घूम रहे हैं। कोई ढोल की थाप पर नृत्य कर रहा है तो कोई एक दूसरे पर रंग और गुलाल डाल रहा है। श्रद्धालु झूमते हुए होली के गीत गा रहे हैं और पूरा बरसाना रंग में सराबोर नजर आ रहा है। परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त परिक्रमा करते हुए गुलाल बरसा रहे हैं और होली के रसिया गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हर गली रंगों से लाल नजर आ रही है और माहौल पूरी तरह होलीमय बना हुआ है।लठामार होली से पहले बरसाना में उमड़ा यह रंग और उल्लास श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर रहा है। बरसाना की गलियों से लगातार होली के रसिया और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
#CityStates #Mathura #Agra #Barsana #LathmarHoli #RadhaRani #RasiyaSongs #Gulal #ParikramaMarg #HoliFestival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 14:04 IST
Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक...बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो #CityStates #Mathura #Agra #Barsana #LathmarHoli #RadhaRani #RasiyaSongs #Gulal #ParikramaMarg #HoliFestival #VaranasiLiveNews
