Bareilly News: बरेली पासपोर्ट कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

बरेली के प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को बृहस्पतिवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक मेल के जरिये यह धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर की गहन जांच की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरा मेल पासपोर्ट कार्यालय के ईमेल पर भेजा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय की छत समेत पूरे परिसर की तलाशी ली। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यह पहली बार नहीं है जब इस कार्यालय को ऐसी धमकी मिली है। इससे पहले भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyPassportOffice #BombThreat #Police #PassportOffice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बरेली पासपोर्ट कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyPassportOffice #BombThreat #Police #PassportOffice #VaranasiLiveNews