वार्षिक ऋण योजना का निर्धारित लक्ष्य समय से हासिल करें बैंक : डीएम
आरसेटी सलाहकार समिति और बैंकर्स की बैठक में दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारीनई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सलाहकार समिति और बैंकर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम नितिका खंडेलवाल ने वार्षिक ऋण योजना के निर्धारित लक्ष्य समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जिले में वित्तीय साक्षरता कैंप का व्यापक आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। आरसेटी सलाहकार समिति और बैंकर्स की बैठक में लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा ने वित्तीय समायोजन योजना, वित्तीय साक्षरता, विद्यार्थियों के लिए डिजिटल वित्तीय शिक्षा, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के प्रयास करने की विस्तृत जानकारी दी। मैनेजर ने वार्षिक ऋण योजना के कुल लक्ष्य और उनकी प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक वार्षिक ऋण योजना का 53.03 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा और नाबार्ड बैंक के केएन शुक्ला आदि मौजूद थे।
#BanksShouldAchieveTheTargetOfAnnualLoanPlanOnTime:DM #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:40 IST
वार्षिक ऋण योजना का निर्धारित लक्ष्य समय से हासिल करें बैंक : डीएम #BanksShouldAchieveTheTargetOfAnnualLoanPlanOnTime:DM #VaranasiLiveNews
