Bankipur Election: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मतदान के दौरान सख्त सत्यापन की मांग की है।भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कुछ प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा ने ईपीआईसी कार्ड के आधार पर सत्यापन की मांग की भाजपा ने मांग की है कि प्रत्येक मतदाता की पहचान मूल ईपीआईसी कार्ड के आधार पर अनिवार्य रूप से सत्यापित की जाए। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम और पहचान का मिलान किए बिना किसी को मतदान की अनुमति न दी जाए। पार्टी ने सभी पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है।भाजपा का कहना है कि इस तरह की सख्ती से ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सकेगा। Prashant Kishor :बांकीपुर उप चुनाव के मतदान से पहले प्रशांत किशोर पर आफत; जदयू MLC क्यों पहुंचे FIR कराने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता देख रही है इधर, जनसुराज की ओर से कहा गया कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग यह सब हथकंडा अपना रहे हैं।प्रशांत किशोर ने कहा कि हार की डर से हताश अब भाजपा प्रशासन की मदद से चुनाव लड़ रही है। बांकीपुर की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में पटना पुलिस ने दबाव में आकर जनसुराज के 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इनका कहीं पता नहीं चल रहा है। जकन्नपुर थाने की पुलिस भ्रम की स्थिति में रख रही है। हार के डर से हताश भाजपा ने अंतिम हथियार के तौर पर अब पुलिस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बांकीपुर और बिहार की जनता देख रही है।
#GovernmentJobs #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #BankipurElection #BankipurElectionUpdates #BiharElectionUpdates #LocalNews #BiharPoliceNews #PrashantKishor #NitinNavin #TejashwiYadav #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 05:54 IST
Bankipur Election: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी? #GovernmentJobs #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #BankipurElection #BankipurElectionUpdates #BiharElectionUpdates #LocalNews #BiharPoliceNews #PrashantKishor #NitinNavin #TejashwiYadav #VaranasiLiveNews
