बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव
बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे इस सीट के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। उनके इस फैसले के बाद भाजपा की अगली रणनीति और बांकीपुर सीट से नए उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया था, जिसके लिए वह सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, कुछ पारिवारिक कारणों के चलते वह यह चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं। क्या बोलेअभिषेक कुमार बंटी उन्होंने अपने पत्र में लिखा, मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि उन्होंने अपना पत्र प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दे दिया है। उन्होंने दोहराया कि यह फैसला पूरी तरह पारिवारिक कारणों से लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करते रहेंगे। प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव बांकीपुर सीट इस बार पहले से ही हाई-प्रोफाइल मुकाबले के कारण चर्चा में थी, क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' के नामांकन वापस लेने के बाद इस सीट का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। खबर अपडेट हो रही है
#CityStates #Bihar #Patna #बांकीपुरसीट #अभिषेककुमारसिन्हा #बंटीसिन्हा #भाजपाप्रत्याशी #नामांकनवापस #बिहारचुनाव #बीजेपीन्यूज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:45 IST
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव #CityStates #Bihar #Patna #बांकीपुरसीट #अभिषेककुमारसिन्हा #बंटीसिन्हा #भाजपाप्रत्याशी #नामांकनवापस #बिहारचुनाव #बीजेपीन्यूज #VaranasiLiveNews
