Kullu News: बंजार घाटी तीसरे दिन भी अंधेरे में, होटल, अस्पताल और कार्यालयों में काम रहा ठप

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में दो दिन के इंतजार के बाद बहाल हुई बिजली चंद घंटे बाद फिर गुल हो गई। लारजी और बालीचौकी के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।बिजली बोर्ड के कर्मचारी लगातार फाल्ट तलाशने और ठीक करने में जुटे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बिजली संकट का असर सरकारी और निजी कार्यालयों के कामकाज के साथ-साथ अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और लोक मित्र केंद्रों पर भी पड़ा है।बिजली न होने से मरीजों के जरूरी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जबकि दस्तावेज संबंधी कार्य भी प्रभावित हैं। वहीं, घाटी के पर्यटन कारोबार को भी बड़ा झटका लगा है। होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में ठहरे पर्यटक लौटने लगे हैं और कई लोगों ने अपनी एडवांस बुकिंग भी रद्द कर दी है।सड़क के बाद बिजली संकट से नुकसान : किशनजिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन किशन चंद ठाकुर ने कहा कि एनएच-305 की खराब स्थिति के बाद अब बिजली संकट से पर्यटन व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है। जल्द बिजली बहाल की जाए। बालीचौकी-थलौट के बीच एचटी लाइन में फाल्ट को ठीक करने का काम जारी है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। शशिकांत, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल बंजारसोमवार सुबह 10 बजे से सप्लाई ठपघाटी के लोगों के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे से समूची घाटी में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी और उसके बाद मंगलवार रात करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बुधवार सुबह के समय फिर से बिजली गुल हो गई है। ऐसे में बुधवार को भी दिनभर घाटी के लोगों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: बंजार घाटी तीसरे दिन भी अंधेरे में, होटल, अस्पताल और कार्यालयों में काम रहा ठप #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews