करवा चौथ: कलाई पर सजेगा सुहाग का रंग, बाजारों में चूड़ियों की बहार, महिलाओं को लुभा रहीं डिजाइनर चूड़ियां

करवा चौथ पर सुहागिनों की कलाई पर सुहाग का रंग सजाने के लिए बाजारों में चूड़ियों की बहार है। महिलाएं सोलह शृंगार की तैयारियों में जुटी हैं। चूड़ियों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक भीड़ उमड़ रही है। गोला वाली गली और बागला मार्ग पर कांच, लाख और जरदोजी वर्क वाली चूड़ियों की मांग है। महिलाएं अपनी पोशाक से मेल खाते कड़े और डिजाइनर सेट पसंद कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता विजय ने बताया कि इस बार पारंपरिक सेट के बजाय कड़े और गोटा-पत्ती वाली चूड़ियां पसंद की जा रही हैं। फिरोजाबाद के कांच, जयपुर की लाख और हैदराबाद की जरदोजी व स्टोन वर्क वाली चूड़ियों की अच्छी मांग है। मैचिंग सेट की मांग बागला मार्ग के दुकानदार साहिल के अनुसार, महिलाएं साड़ी और सूट के रंग से मेल खाते कस्टमाइज्ड सेट बनवा रही हैं। खरीदारी करने पहुंचीं पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार चूड़ियों का नया कलेक्शन आकर्षक है। उन्होंने कांच की चूड़ियों के साथ जरदोजी और वेलवेट वर्क वाले कड़े भी खरीदे। श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी रौनक है। महंगाई के बावजूद महिलाएं मनपसंद खरीदारी कर रही हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं।

#CityStates #Hathras #UttarPradesh #BangleMarket #KarwaChauth2026 #Karobar #HathrasMarket #HathrasNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ: कलाई पर सजेगा सुहाग का रंग, बाजारों में चूड़ियों की बहार, महिलाओं को लुभा रहीं डिजाइनर चूड़ियां #CityStates #Hathras #UttarPradesh #BangleMarket #KarwaChauth2026 #Karobar #HathrasMarket #HathrasNews #VaranasiLiveNews