UP: खतरे में बांदा पुलिस की वर्दी? मुठभेड़ की कहानी पर गहराया शक, आधी रात अस्पताल पहुंचे तीन जज, पढ़ें मामला
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में महिला से लूट के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी आदेश के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जिन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाया। उन्हें घटना के चार दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने जनपद न्यायालय से दो घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद जिला जज (डीजे) अल्पना व अपर जिला जज (एडीजे) और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) सोमवार देर शाम तकरीबन साढ़े नौ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaPoliceEncounterCase #FakeEncounterAllegationUp #HighCourtBandaPolice #SpPalashBansal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:49 IST
UP: खतरे में बांदा पुलिस की वर्दी? मुठभेड़ की कहानी पर गहराया शक, आधी रात अस्पताल पहुंचे तीन जज, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaPoliceEncounterCase #FakeEncounterAllegationUp #HighCourtBandaPolice #SpPalashBansal #VaranasiLiveNews
