Banda Murder: मंदिर के पुजारी की नृशंस हत्या, सिर में ताबड़तोड़ लाठी से किया वार, चेली के चिल्लाने पर खुला राज
बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी गांव में मंदिर की छत में सो रहे पुजारी सच्चिदानंद महाराज की अज्ञात हमलावरों ने सिर में ताबड़तोड़ लाठी मारकर हत्या कर दी। कुछ ही दूरी पर उनकी 25 वर्षीय चेली भी लेटी थी। चेली के चिल्लाने पर मंदिर से 40 मीटर की दूरी पर बनी जानवरों के बाड़े में सो रहे छोटे भाई चिंतामणि नामदेव को जानकारी हुई। भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस अवैध संबंध और जमीन के एंगल से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुजारी बाल ब्रह्मचारी थे। 10 साल से गांव में ही मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ कराते थे। पुलिस चेली से पूछताछ कर रही है।
#CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:34 IST
Banda Murder: मंदिर के पुजारी की नृशंस हत्या, सिर में ताबड़तोड़ लाठी से किया वार, चेली के चिल्लाने पर खुला राज #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaMurder #VaranasiLiveNews
