बंबर गोलीकांड: एक साल बाद बिलासपुर लाया मुख्य शूटर अमन, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर 14 मार्च 2025 को हुए गोलीकांड मामले में आखिरकार पुलिस ने एक साल बाद मुख्य शूटर अमन को गिरफ्त में ले लिया। वारदात का मुख्य आरोपी और शूटर अमन उर्फ काकू को बिलासपुर पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गई है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे अमन की गिरफ्तारी को इस हाई प्रोफाइल मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। एक साल से वह लगातार ठिकाने बदलकर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था।
#CityStates #Shimla #BilaspurFiringCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:36 IST
बंबर गोलीकांड: एक साल बाद बिलासपुर लाया मुख्य शूटर अमन, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश #CityStates #Shimla #BilaspurFiringCase #VaranasiLiveNews
