Rudraprayag News: बक्सीर पीएचसी का भवन व चिकित्सकों के आवास जर्जर

ग्रामीणों ने जल्द पीएचसी के मरम्मत की मांग कीफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीबसुकेदार। तहसील क्षेत्र बक्सीर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। करीब सात ग्राम सभाओं की आठ हजार की आबादी इस पर निर्भर है। वर्ष 2009-10 में बने इस केंद्र का भवन और चिकित्सकों के आवास जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों ने जल्द पीएचसी के मरम्मत की मांग की। ग्राम प्रधान बक्सीर गीता देवी, डांगी के प्रधान सौरभ भट्ट, खोड़ के प्रधान सज्जन सिंह और जखोली के ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन फार्मासिस्ट का पद रिक्त है। भवन की हालत खराब होने से मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी हो रही है। भवन की मरम्मत के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन दिए गए और बीडीसी बैठकों में भी मामला उठाया गया मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य भवन की मरम्मत के लिए राज्य योजना के तहत 34.43 लाख रुपये और आवासीय भवन की मरम्मत के लिए 23.28 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

#BaksirPHCBuildingAndDoctors'ResidencesAreInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: बक्सीर पीएचसी का भवन व चिकित्सकों के आवास जर्जर #BaksirPHCBuildingAndDoctors'ResidencesAreInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews