UP: अमरोहा में सड़क किनारे फेंके अवशेष, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, धनौरा-अमरोहा मार्ग किया जाम

अमरोहा में नगर कोतवाली क्षेत्र से लेकर नौगांवा सादात तक अवैध कटान और गोकशी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब नौगांवा सादात क्षेत्र में गोकशी करने के बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अमरोहा-धनौरा मार्ग जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल गरमाता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं शांत किया। यह गोकशी की घटना अमरोहा-धनौरा रोड स्थित एक कॉलेज के पास सड़क किनारे हुई। शनिवार की शाम लोगों ने सड़क किनारे अवशेष पड़े देखे। देखने से लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही कटान किया गया था। इसके बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपियों का इरादा माहौल खराब करना भी रहा है। गोकशी की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन शर्मा और जोया खंड के प्रखंड संयोजक देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही को अवधभान भदौरिया और इंस्पेक्टर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल नेताओं का कहना है कि अमरोहा शहर से लेकर नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गोतस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#CityStates #Amroha #UttarPradesh #AmrohaPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अमरोहा में सड़क किनारे फेंके अवशेष, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, धनौरा-अमरोहा मार्ग किया जाम #CityStates #Amroha #UttarPradesh #AmrohaPolice #VaranasiLiveNews