Rudraprayag News: दुर्गा माता मंदिर फेगू में बैसाखी मेले का समापन
अगस्त्यमुनि। दुर्गा माता मंदिर फेगू में आयोजित दो दिवसीय बैसाखी मेले का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. वासुदेव सेमवाल ने बताया कि बैसाखी पर मां भगवती अपने गर्भगृह से निकलकर चल विग्रह डोली में विराजमान होकर नाग जगई स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचीं। यहां विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का समापन हो गया। इसके बाद मां भगवती नगर भ्रमण करते हुए पुनः अपने मूल स्थान दुर्गा माता मंदिर फेगू में विराजमान हो गईं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, मठापति कमल सिंह रावत और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संवाद
#BaisakhiFairConcludesAtDurgaMataTemple #Phagu #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:40 IST
Rudraprayag News: दुर्गा माता मंदिर फेगू में बैसाखी मेले का समापन #BaisakhiFairConcludesAtDurgaMataTemple #Phagu #VaranasiLiveNews
