Mandi News: बग्गी की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

मंडी। दिवाली कप बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बग्गी इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन को 9 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पंजाब ग्राउंड सुंदरनगर में खेले गए 15-15 ओवर के मैच में बग्गी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। गगन ठाकुर ने 24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली, जबकि मनिंद्र सचदेवा ने 12 रन बनाए। फ्रेंड्स इलेवन की ओर से तनु ने तीन और पंकु ठाकुर ने दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम 12.5 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। निखिल ठाकुर ने 19, शिवम शर्मा ने 17 और तनु ने 15 रन बनाए। बग्गी इलेवन की ओर से गगन ठाकुर, सिंह दर्श और सौरभ ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। कश्मीर वर्मा और साहिल को एक-एक विकेट मिला। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए गगन ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

#Baggi'sTeamDefeatedFriendsElevenToSecureASpotInTheSemi-finals. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 23:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: बग्गी की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह #Baggi'sTeamDefeatedFriendsElevenToSecureASpotInTheSemi-finals. #VaranasiLiveNews